

बनबसा(उत्तराखंड)- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम अनुसार अपनी विधानसभा चंपावत के बनबसा गुदमी क्षेत्र दौरे पर पहुंचे।इस अवसर पर सीएम धामी ने भारत सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना लैंड पोर्ट का निरीक्षण किया।सीएम धामी ने इस आकार पर लैंड पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से निर्माण संबंधित जानकारी ली। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम धामी ने कहा की आज उन्होंने भारत नेपाल के बीच यातायात सुगमता एवं व्यापारिक गतिविधियों के बड़ाबे हेतु भारत से नेपाल को जोड़ने वाले चार किलोमीटर लंबे फोर लेन एलिवेटेड सड़क निर्माण का कार्य किया है।वही व्यापारी गतिविधियों के बड़ावे हेतु लैंड पोर्ट का निर्माण गतिमान अभियान गतिमान है।उन्होंने लैंड पोर्ट निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी ली है।
सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा की भारत नेपाल के बीच लगभग 500 करोड़ की लागत से बन रही यह महत्वपूर्ण परियोजना भारत नेपाल के बीच यातायात सुगमता एवं व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।अभी जहां रोजाना 2000 वाहनों का इस अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर आवागमन होता है वही निर्माण उपरांत लगभग 10 हजार वाहन इस भारत नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा पर फर्राटा भरेंगे।जिस ने इस महत्वपूर्ण परियोजना हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया।
वही हम आपको बता दे की उत्तराखंड से लगे नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश से भारत की राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाला यह अंतराष्ट्रीय मार्ग जहां सबसे कम दूरी पर पड़ता है।वही उत्तराखंड के बनबसा से नेपाल के महेंद्रनगर कंचनपुर जिले को जोड़ने वाले फोर लेन सड़क एवं लैंड पोर्ट निर्माण उपरांत यातायात एवं व्यापारिक गतिविधियों के नई ऊंचाइयों पर जाने की पूर्ण संभावना है।
इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे,अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, चंपावत ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, टनकपुर दीपक रजवार, प्रदेश महामंत्री हेमा जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, लोहाघाट गोविंद वर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णा नाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी,सिंचाई विभाग एसडीओ यूपी प्रशांत कुमार वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय जनता व अन्य मौजूद रहे।






