भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल खटीमा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर एक दौड़ देश के नाम मिनी मैराथन दौड़ का किया आयोजन,सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखण्ड)- भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने जहां प्रदेश भर के युवा मोर्चा मंडलों को 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर पर एक दौड़ देश के नाम कार्यकम को आयोजित करने के निर्देश दिए थे।वही प्रदेश संगठन के आव्हान पर खटीमा भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष कपिल रस्तोगी द्वारा भी 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओ के लिए मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: पीएम अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक अभिभावक समिति का हुआ गठन, दीपा देवी बनी विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष,विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगो ने दी बधाई

भाजयुमो द्वारा खटीमा रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में फिटनेश एकेडमी के छात्र एवं छात्राओ ने भी प्रतिभाग किया।इस अवसर पर लगभग पांच किलोमीटर लंबी दौड़ का आयोजन भाजयुमो नगर मंडल खटीमा द्वारा आयोजित की गई।जिसमें सैकड़ो युवाओ ने प्रतिभाग किया।विजय प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष कपिल रस्तोगी व अन्य आंगतुक द्वारा विजय प्रतिभागियों को दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति का पंजीकरण होने के बाद हुआ पहली बैठक का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ सामाजिक क्षेत्र में संगठन ने निर्धन असहाय बच्चो को शिक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा सतीश गोयल , एस टी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राना , जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा रेनू भंडारी, कुमांउ संयोजक महिला मोर्चा डॉ नीता सक्सेना, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष धाना भंडारी, भाजपा नगर महामंत्री विनोद जोशी,नगर पालिका सभासद एडवोकेट नीरज रस्तोगी युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रेम प्रकाश जोशी, मोनू ठाकुर, अरमान बत्रा, प्रियांशु बंसल, सचिन रस्तोगी, राजेश राठौर, आशीष मेहरोत्रा, मनोज भारती महेंद्र , अजित पवार, फिटनेश एकेडमी के कोच जीतू सामन्त उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार ने उत्तराखंड की साहित्यकार दया भट्ट "दया" को "राष्ट्र रत्न सम्मान-2025" से किया सम्मानित,सुप्रसिद्ध लेखिका दया को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles