भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खटीमा नगर में आभार रैली निकाल नकल विरोधी कानून हेतु मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- खटीमा नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से मुख्य चौक तक नकल विरोधी कानून के समर्थन में आभार रैली निकाल सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया।आभार रैली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से होते हुए मुख्य चौक पर पहुंची जहां पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी के समर्थन में एवं पूरे देश का सबसे सख्त नकल कानून लागू होने पर सरकार का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री मनोज बाधवा ने कहा की उत्तराखंड नकल विरोधी कानून लागू करने वाला पहला ऐसा राज्य बना है जहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करने वाले एवं नकल करने वालों को कड़ी सजा के साथ आर्थिक दंड का भी प्रावधान है जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा सरकार धन्यवाद के पात्र हैं। उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार रैली के माध्यम से खटीमा के भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने आभार जताया है।

बीजेपी की आभार रैली में नगर अध्यक्ष जीवन धामी नगर महामंत्री मनोज वाधवा वरिष्ठ बीजेपी नेता रमेश चंद जोशी सतीश गोयल, नवीन बोरा, गोपाल बोरा,अमित कुमार पांडे, कामिल खान, महेंद्र ठाकुर, आलोक गोयल, हरेंद्र राणा, अंजू देवी, रेनू भंडारी, महेश राणा, सचिन, भवानी भंडारी, गंभीर सिंह धामी, किशोर जोशी,विमला बिष्ट ,पुष्कर सिंह ,संजय पिलखवाल,आलोक गोयल ,राहुल चौहान, धन सिंह बिष्ट, अनुपमा शर्मा, विक्रम चंद, ममता ज्याला, आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles