बिग ब्रेकिंग- ओलंपिक हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को सीएम पुष्कर धामी ने 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की,उत्तराखण्ड निवासी वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में किया शानदार प्रदर्शन

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- टोक्यो ओलंपिक में देश की महिला हॉकी टीम की सदस्य उत्तराखण्ड निवासी वंदना कटारिया को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नगद पुरुष्कार राशि से सम्मानित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है।

Advertisement
Advertisement

शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों!

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *