खटीमा में भाजयुमो ग्रामीण मंडल प्रथम ने स्वतंत्रता दिवस पर हमारा संकल्प एक दौड़ देश के नाम का किया आयोजन,विजय प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखण्ड)- – आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आव्हान पर प्रदेश भर के युवा मोर्चा मंडलों में एक दौड़ देश के नाम का आयोजन किया गया।जिसके तहत खटीमा विधानसभा के खटीमा ग्रामीण मंडल प्रथम युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू के नेतृत्व में खटीमा के चकरपुर वनखण्डी शिव मंदिर से स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ पर हमारा संकल्प एक दौड़ देश के नाम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड द्वारा आयोजित हमारा संकल्प एक दौड़ देश के नाम का आयोजन में 75 युवाओं ने प्रतिभाग किया।लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस दौड़ में प्रथम स्थान पर सचिन धामी द्वितीय स्थान पर प्रदीप व तृतीय स्थान पर कौशल रहे।जिन्हें युवा मोर्चा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सचिन धामी को ₹2100रु की नगद धनराशि पुरुष्कार व टीशर्ट उपहार स्वरूप दी गई। जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदीप को 1500रु की धनराशि टीशर्ट व तृतीय स्थान पर रहे कौशल को ₹1100रु व टीशर्ट का पुरुष्कार दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के वरिष्ट साहित्यकार डॉ राज सक्सेना की पुस्तक मृगमरीचिका का हुआ लोकार्पण, लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर खटीमा के कवियों की बही काव्य रसधार

कार्यक्रम में पहुँचे खटीमा ग्रामीण मंडल भाजपा के अध्यक्ष नवीन कन्याल ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश के सभी मंडलों में हमारा संकल्प एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमे खटीमा के ग्रामीण मंडल प्रथम भाजयुमो की टीम ने एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया।साथ ही देश की आजादी के दीवानों को आज के दिन याद किया गया।

Advertisement

जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि युवा मोर्चा ने पूरे प्रदेश के मंडलों में एक दौड़ देश के नाम का आयोजन किया है जो कि सराहनीय पहल है।खटीमा के चकरपुर वनखण्डी मंदिर स्थल से आयोजित दौड़ में भारी संख्या में युवाओ ने प्रतिभाग किया।ऐसे आयोजन से निश्चित रूप से देश के युवाओ में देश भक्ति की भावना जागृत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  शराब तस्करी के अनोखे तरीके को चंपावत पुलिस व एसओजी टीम ने किया फेल, कार के दरवाजों बोनट आदि में छुपा कर लाई जा रही 212 बोतल चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब पुलिस ने को बरामद

भाजयुमो के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू, महामंत्री विनोद, मीडिया प्रभारी दीपक जोशी, उपाध्यक्ष त्रिलोक जोरा, दीपक बिष्ट सहित
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नवीन कन्याल ,महामंत्री आईडी पांडे और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गजेंद्र चंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिलहरी विक्रम प्रसाद, पूर्व प्रधान संदीप राणा पूर्व बीडीसी विरेद्र राणा, चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज वर्मा,छात्र संघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल,सुरेश चंद,बहादुर महर,प्रवीण सिंह,शेर सिंह कन्याल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के वरिष्ट साहित्यकार डॉ राज सक्सेना की पुस्तक मृगमरीचिका का हुआ लोकार्पण, लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर खटीमा के कवियों की बही काव्य रसधार
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *