निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंपावत दीप चंद्र पाठक के भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाठक का स्वागत व अभिनंदन किया, मिष्ठान वितरण कर संगठन का जताया आभार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(उत्तराखंड)- चंपावत जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दीप पाठक को भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके कैम्प कार्यालय टनकपुर पहुंच उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार कर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक चम्पावत एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी,प्रदेश संगठन के प्रमुख महेंद्र भट्ट जी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय जी सहित राष्ट्रीय नेतृत्व का सादर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में पर्यावरण संरक्षण समिति की नगर एवं ग्रामीण इकाई नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान के साथ किया पौध रोपण, ग्रामीण क्षेत्रों में भी किये गये कार्यक्रम आयोजित
यह भी पढ़ें 👉  माँ पूर्णागिरि धाम के ठूलीगाढ़ क्षेत्र में एक महिला दुकानदार नें एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस नें पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू,

स्वागत कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मान बहादुर पाल द्वारा किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा टनकपुर मण्डल के उपाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा की गयी, इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष ओर पूर्व सैनिक मनोज तिवारी, मण्डल महामंत्री मोहन सिंह, शक्तिकेन्द्र संयोजक अनिता यादव,बूथ अध्यक्ष सुमन गहतोड़ी, बूथ अध्यक्ष मधु शर्मा, बूथ अध्यक्ष विनोद गड़कोटी, जगदीश जोशी, जिलाउपाध्यक्ष मुनेश कुमार, सभासद कपिल उप्रेती, वकील अंसारी,गिरीश खर्कवाल,मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गौरव , धर्मेंद्र, संजय कन्याल, दीपक सिंह,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र धामी, समाजसेवी कुलदीप पाटनी, बिट्टू जोशी, अक्कू, प्रदीप शर्मा, मनोज टम्टा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस, मातृ शक्ति के लिए इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के हुए आयोजन,
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles