चंपावत: चैतोला मेले में हजारों लोग चोमू देवता की भव्य शोभायात्रा के बने साक्षी,दो बजे मडगांव से शुरू हुई शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह स्थानीय लोगो ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

लोहाघाट(चंपावत)- गुमदेश क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक मेले के मुख्य दिन हजारों लोग चोमू देवता की भव्य शोभायात्रा के साक्षी बने। मेले में शामिल होने के लिए यहां देश-विदेश से प्रवासी लोग आए हुए थे। मतदान दिवस के कारण सड़कों में सामान्य यातायात की सुविधा न मिलने के कारण तमाम लोग शामिल नहीं हो पाए। दिन में दो बजे मड़गांव से चोमू देवता की शोभायात्रा शुरू हुई। यहां गुरुवार ही जम्मू देवता की जमान इस गांव में पहुंची थी उसके बाद यहां रात भर भजन कीर्तन का दौर जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीएम आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी

चोमू देवता कि शान में महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीतो का गायन किया गया। चोमू देवता के धामी राहुल सिंह सिंहासन डोले में विराजमान हुए। इसी स्थान से उनकी शोभायात्रा चमदेवल के चोमू देवता मन्दिर के लिए रवाना हुइ। जहां मार्ग में शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जो विभिन्न गांवों से होते हुए 4:30 बजे चंदेवल पहुंचे शोभायात्रा में चोमू देवता के डोले के पीछे महिलाएं मांगलिक गीत गाते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा पर चमदेवल पहुंचे पूरा मैदान लोगों से भर गया। यहां बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, हल्द्वानी आदि स्थानों से व्यापारी आए हुए हैं। शोभा यात्रा द्वारा मंदिर की परिक्रमा करने के बाद धामी जी ने चंवर झुलाकर सभी को अपना आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर; चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पंचमुखी गौशाला निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण,निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवम समयावधि में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

मंदिर के कुल पुरोहित आचार्य मदन कॉलोनी द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। मेला आयोजन के अनुसार मेले में बीस हजार से अधिक लोग भगवान चोमू देवता के रथ यात्रा के साक्षी बने मेले में पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया था।फिलहाल शांति पूर्वक धार्मिक आयोजन (रथ यात्रा) सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत; जिलाधिकारी मनीष कुमार पहुँचे मौड़ा दीपावली महोत्सव,जनसमस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को दी त्वरित कार्यवाही के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles