चंपावत:बाराही धाम में राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी का हुआ जोरदार स्वागत,सीटू के उपाध्यक्ष बनने के उपरांत पहली बार अपने गृह क्षेत्र आए राजशेखर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देवीधुरा(उत्तराखंड)- राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी का बाराही धाम में बाराही मंदिर कमेटी, चार खाम सात थोक एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता एवं अमित लमगड़िया के संचालन में हुए समारोह में लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया।

उनके सम्मान में क्षेत्रीय लोगों की ओर से रोशन लमगड़िया द्वारा अभिनंदन पत्र पढ़ा गया। जोशी ने अपने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ओर कहा मां बाराही की अदृश्य शक्ति को उनका उपासक ही जान सकता है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जो नेतृत्व मिला है, उनकी उत्तराखंड के समग्र विकास की ऐसी सोच रही है कि जो बुनियाद अभी डाली जा रही है, इसमें विकास रोजगार सांस्कृतिक विकास एवं पुरातन वैभव को पुनर्जीवित करने की सोच छिपी हुई है। आज के तकनीकी एवं वैज्ञानिक युग में जबकि दुनिया हमारी मुठ्ठी में है, यदि हम तकनीकी सोच के साथ आगे बढ़ते रहेंगे तो इसके प्रत्येक पड़ाव युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने स्वयं द्वारा जनकल्याण के लिए बाराही धाम में आयोजित की जा रही श्रीराम कथा यज्ञ में अधिकाधिक लोगों से भाग लेने कीअपील की।कथा 8 से 16 जून तक चलेगी। इस अवसर पर उन्हें मां बाराही की आकर्षक फोटो भेंट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने राजशेखर जोशी का स्वागत करते हुए कहा एक छोटे से गांव की माटी में पैदा हुए जोशी अपनी मेधा, लगन एवं पुरुषार्थ के बल पर जीवन में सफलता की ऊंची उड़ान भरते जा रहे हैं, उससे यहां के लोग अपने को गौरवान्वित अनुभव कर उनसे बहुत उम्मीदें बांधे हुए हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने समूचे क्षेत्र की ओर से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया,प्रकाश मेहरा,तारा लमगड़िया, बी एस
लमगड़िया,घनश्याम पंत,
मंदिर कमेटी के बिशन सिंह चम्याल, रमेश राणा,चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह चम्याल, लमगड़िया काम के प्रमुख वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, भगवती प्रसाद जोशी, दीपक चम्याल, आचार्य नवीन सोराड़ी आदि तमाम प्रमुख लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

इससे पूर्व हनुमान मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए बाराही मंदिर तक जोशी को ढोल नगाड़ों के साथ लाया गया। अपने बीच के व्यक्ति को ऊंचे मुकाम में देखकर लोगों के चेहरे उनकी खुशी का इजहार कर रहे थे। तथा सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं मां बाराही के उपासक मदन बोहरा ने आज यहां भंडारा आयोजित किया, जिसमें सैकड़ो भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles