मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम,अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से ली जानकारी

Advertisement

देहरादून(उत्तराखंड)- पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली।
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
Advertisement

मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की।मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।
Advertisement
Advertisement
