कुमाऊं में एम्स की स्थापना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर किया अनुरोध

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नई दिल्ली- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में बुधवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने राज्य के कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए गृह मंत्रालय के स्तर से संस्तुति किये जाने का अनुरोध किया।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना किये जाने और सामरिक महत्ता को देखते हुए टनकपुर-बागेश्वर ब्राडगेज रेल लाईन के लिये उनके स्तर से रेल मंत्रालय को संस्तुति करने का भी आग्रह किया।

Advertisement

कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

यह भी पढ़ें 👉  द इंडियन एक्सप्रेस' की वर्ष 2023 के लिए जारी की सूची
में देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश होने के पश्चात भी राज्य के पर्वतीय दूरदराज कुमाऊं मंडल के इलाके, भौगोलिक दूरी होने के कारण सुपरस्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। राज्य के कुमाऊ मंडल में एम्स की स्थापना करने से कुमाऊं के नागरिकों के साथ ही उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती जनपदों के लोगों को भी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध होगी। एम्स के लिए भूमि उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्व में भी एक राज्य में दो एम्स जैसे विश्व स्तरीय संस्थान स्थापित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के डायनेस्टी गुरुकुल स्कूल विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से किया गया सम्मानित,बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को मिला सम्मान

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना होनी चाहिए।इसके लिए भारत सरकार से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्वीकृति का अनुरोध किया गया है। संस्थान हेतु जनपद देहरादून में निःशुल्क भूमि की व्यवस्था कर ली गयी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्वीकृति के लिये संस्तुति किये जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का संयुक्त रूप से किया शिलान्यास,
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *