मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया अनुसूचित जाति के युवाओं से संवाद,बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का है हमारा संकल्प-मुख्यमंत्री

खटीमा(उधम सिंह नगर)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार को खटीमा मुख्य चौराहे पर वाल्मीकि समाज एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण देने, पर्यावरण मित्रों का वेतन 7000 से 15000 किये जाने तथा राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के निर्णय पर सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का हमारा संकल्प है। इस दिशा में जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाएं संचालित की गई है। युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध हो इस दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। नकल विरोधी कानून से आज युवाओं की प्रतिभा को पहचान मिली है। आज युवा एक नही दो तीन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे है। शीघ्र ही सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की व्यवस्था हो इसके लिए समान नागरिकता लागू करने की भी प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून, अवैध अतिक्रमण हटाये जाने, दंगारोधी कानून लागू करने से समाज में सुख शांति एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। इससे देवभूमि के मूलस्वरूप को बनाये रखने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित

कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के प्रांतीय नेता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री संतोष गौरव अनिल कुमार नीरज कुमार राकेश कुमार राजा विनोद कुमार विजय पंकज रामू श्याम विक्की विक्रम श्रीमती जय एवं श्रीमती गणेश देवी ललिता देवी किलो देवी श्यामवती कलावती रूपा देवी नीतू सिंह सैकड़ो संख्या में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधित उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles