मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,नगर निगम कर्मियों में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम कार्यालय के अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा आया सामने, मैक्स जीप अनियंत्रित हो नदी में गिरी,हादसे में आठ लोगो की मौत की सूचना,तीन अन्य घायल

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर पीएम मोदी से मार्गदर्शन किया प्राप्त
यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के थ्वालखेड़ा गांव में शॉर्ट सर्किट से गौशाला में लगी आग,तीन गौवंशीय पशु जिंदा जले,अनाज भूसा जल कर हुआ भारी नुकसान

इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी सीएम के निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles