देहरादून(उत्तराखण्ड- देहरादून से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी टीम में छह और लोगों को नियुक्त किया है जिसमें मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अलावा कोऑर्डिनेटर मीडिया कोऑर्डिनेटर और स्वास्थ्य कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने पूरन चंद्र नैनवाल को मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, किशोर चंद्र भट्ट को जनसंपर्क अधिकारी, रविंद्र सिंह को कोऑर्डिनेटर सामाजिक न्याय, दलबीर सिंह दानू को कोऑर्डिनेटर, राजू सिंह को मीडिया कोऑर्डिनेटर, और आनंद मोहन रतूड़ी को स्वास्थ्य कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है।






