मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अब शुक्रवार व शनिवार को करेंगे प्रदेश के जनपदों के दौरे,इस अवसर पर विभिन्न विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार और शनिवार को जनपदों के भ्रमण/प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपदों में संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा भी करेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जनपद मुख्यालय के कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण के अवसर पर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नव दायित्व मिलने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन,नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की कही बात

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा जिलाधिकारियों को भेजे गये पत्र में मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नव दायित्व मिलने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन,नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की कही बात

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री द्वारा जारी दिशा निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्यक्रमों के विधानसभावार कुल धनराशि, जनपद की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण, लाभार्थीपरक योजनाओं की योजनावार अनुमानित संख्या, विधानसभावार प्रस्तावित मुख्यमंत्री घोषणाओं की सूची एवं लागत, विवरण भ्रमण से पूर्व तैयार कर लिये जाय। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी इससे सम्बन्धित विवरण की प्रति उपलब्ध कराने के तथा अपराह्न में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कराये जाने के भी निर्देश उन्होंने जिलाधिकारियों का दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नव दायित्व मिलने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन,नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की कही बात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles