मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव व वन मंत्री सुबोध उनियाल के साथ मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का किया भ्रमण

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा :डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी के पूर्व छात्र आदित्य गुप्ता ने स्कूल को किया गौरवान्वित, आदित्य ने प्रतिष्ठित IISER प्रवेश परीक्षा को किया पास,ऑल इंडिया में 1661 वीं रैंक प्राप्त कर पास की परीक्षा

इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त रुख, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस को दी खुली छूट,2021 में सिर्फ पांच गिरफ्तारी, 2024 में 38 तक पहुंची गिरफ्तारियों की संख्या,भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी मनीष कुमार देर रात टनकपुर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,डीएम ने टनकपुर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जाना हाल,मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles