मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये प्रदान की वित्तीय स्वीकृति,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम बडी अंजनिया नहर होते हुए 17 मिल चौराहे तक नव निर्माण का डामरीकरण कार्य हेतु 2 लाख 13 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में बलविंदर की फिर हुई सह. गन्ना विकास समिति अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी,उपाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि भी हुए निर्विरोध निर्वाचित

विधानसभा क्षेत्र खटीमा में विभिन्न 03 निर्माण कार्यों (1) मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत राज्य मार्ग संख्या-70 के कि.मी. 48, 49, 50 में 3.75 मी. चौड़ाई में नवीनीकरण कार्य हेतु 38 लाख 75 हजार रूपये, (2) राज्य योजना के अन्तर्गत छिनकी झनकट मार्ग में छिनकी से गाजो होते हुए जंगल की ओर इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा मार्ग निर्माण के द्वितीय चरण हेतु 96 लाख 24 हजार रूपये, (3) ग्राम श्रीपुर बिछुवा से नालापार होते हुए वनकटिया से देवरी तक मार्ग के पुनः निर्माण के द्वितीय चरण हेतु 82 लाख 41 हजार रूपये की प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर धामी देहरादून में विकसित उत्तराखण्ड@2047 ’सामूहिक संवाद-पूर्व सैनिकों के साथ’ कार्यक्रम में हुए शामिल,सैनिक पुत्र धामी ने किया पूर्व सैनिकों का अभिनंदन

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में देहली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से भूलाना मोटर मार्ग के सुधार कार्य हेतु 51 लाख 14 हजार रूपये के साथ ही विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत त्यूनी-पुरोला-नौगांव (राज्य मार्ग सं.-7) मोटर मार्ग के दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र में क्रेश बैरियर एवं पैरापिट के निर्माण हेतु 96 लाख 34 हजार रूपये की भी प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष,विभागीय अधिकारियो व विभिन्न संगठनों ने दी बधाई,जोशी कद्दावर कर्मचारी नेता के रूप में प्रदेश में रखते है पहचान
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles