मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर प्राप्त किया आशीर्वाद

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हरिद्वार(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके बाद डामकोठी पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायती निर्मल अखाड़ा के स्वामी ज्ञानदेव शास्त्री, बड़ा अखाड़ा के महन्त दुर्गादास, महन्त रूपेन्द्र सहित अन्य सन्त महात्माओं से भी शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:नेपाल प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ टैक्सी यूनियन ने बनबसा बैराज पर वाहनों का आवागमन बंद कर नेपाल प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम के आश्वासन के उपरांत अंतराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन किया सुचारू

इस अवसर पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ’निशंक’, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणाा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, सहित सम्बन्घित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस का भव्य हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा शमा
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles