मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओलंपिक टीम की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को बेहतरीन प्रदर्शन पर घर पहुँच किया सम्मानित,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन के लिए 25 लाख रूपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया

Advertisement

हरिद्वार(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Advertisement

वंदना कटारिया को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोकियो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के वरिष्ट साहित्यकार डॉ राज सक्सेना की पुस्तक मृगमरीचिका का हुआ लोकार्पण, लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर खटीमा के कवियों की बही काव्य रसधार

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल एवं वंदना कटारिया के परिवारजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शराब तस्करी के अनोखे तरीके को चंपावत पुलिस व एसओजी टीम ने किया फेल, कार के दरवाजों बोनट आदि में छुपा कर लाई जा रही 212 बोतल चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब पुलिस ने को बरामद
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *