मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,माता लक्ष्मी व श्री गणेश जी का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की करी कामना

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

सीएम ने पूर्व सीएम खंडूरी,निशंक व हरीश रावत सहित राज्यपाल से मिल दीवाली की शुभकामनाएं दी

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के अवसर पर बलबीर रोड़ स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

सीएम धामी ने फुलझड़ी जला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

सीएम धामी ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,पूर्व सीएम हरीश रावत से उनके आवस पहुँच उन्हे दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।इसके साथ ही सीएम ने राजभवन सपरिवार राजपाल गुरमीत सिंह से मिल दीवाली पर्व की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles