मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली दुर्घटना में हताहत होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए सीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई- सीएम।

चमोली (उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का पांचवा आखिरी जत्था टनकपुर से पुष्प वर्षा व भोले के जयकारों के बीच अगले पड़ाव हेतु हुआ रवाना,रक्षा बंधन की मधुर स्मृतियों को सहेज भोलेनाथ के भक्त उत्तराखंड के आतिथ्य की करी तारीफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा बंधन के दिन मां बाराही धाम देवीधुरा चंपावत में हजारों लोग बने प्राचीन समय से चले आ रहे बग्वाल के साक्षी,सात मिनट तक चले बग्वाल में चार खामों सात थोको के मध्य फल फूलों से चले युद्ध में 150 से अधिक बगवाली वीर हुए घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों से एक -एक कर मिले। उन्होंने सभी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है, सरकार द्वारा इनकी हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उत्तरकाशी जिले में आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹ 1 करोड़ का दिया योगदान,सीएम धामी से मिल धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के आपदा राहत हेतु एक करोड़ का दिया योगदान

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles