मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंच कृषि उत्पादन मण्डी समिति में धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण, धान तोल संबंधित विस्तृत जानकारी ले दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड) – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर सीमा क्षेत्र खटीमा पहुंचे।खटीमा के राधा स्वामी सत्संग मैदान के हेलीपैड में उतरने के बाद सीएम धामी ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने इस दौरान नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। उन्होंने कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खरीदने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम,मुख्यमंत्री ने किया ‘‘एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया

सीएम ने कहा कि किसानों को नमी पर हर संभव राहत एवं किसानों की समय की जरूरत के अनुसार सभी पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के सारे किसानों का पूरे का पूरा धान तौला जाना चाहिए। इसके उपरांत सीएम धामी कृषि मंडी से अपने निजी आवास नगर तराई को रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार किए वितरित,बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह उत्तराखंड खेल रत्न से किया सम्मानित

निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट, कौस्तुभ मिश्रा,मंडी समिति अध्यक्ष खटीमा नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *