
देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली।


मुख्यमंत्री धामी ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के ईलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।साथ ही सीएम ने ऋषभ के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

हम आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में जहां घायल हो गए थे।वही दुर्घटना के बाद इलाज हेतु उन्हे देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
