मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने टनकपुर के पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु लाखो की धनराशि की स्वीकृत

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चम्पावत की टनकपुर नगर पालिका के अंतर्गत नेहरू पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु 47.81 लाख तथा पं. दीन दयाल पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु 5.35 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मुनि की रेती में इको पार्क के निर्माण कार्य के क्रियान्वयन हेतु हिमालयन पारिस्थितिकी सुधार जैव-विविधता आवर्धन तथा आजीविका संवर्द्धन संस्था के गठन की भी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रदान की है।

Advertisement

गौरतलब है कि टनकपुर में पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु धनराशि आवंटित किये जाने का प्रपोजल नगर पालिका द्वारा स्थानीय विधायक कैलास गहतोड़ी के माध्यम से शासन पर गया था।जिस पर अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चम्पावत जिले के दोनों ही पार्कों के सौन्दर्यकरण हेतु लाखो की धनराशि को आवंटित कर दिया गया है।मुख्यमंत्री के पार्कों के सौन्दर्यकरण हेतु धनराशि आवंटित करने पर चम्पावत विधायक कैलाश गहतोड़ी व नगर पालिका टनकपुर चेयरमैन विपिन कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *