मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर धामी के जन्मदिन पर खटीमा मे छाया रहा उल्लास,सीएम की दीर्घायु को हवन यज्ञ,मिष्ठान वितरण भंडारा सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखण्ड)- सीमांत खटीमा विधानसभा के विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जहां मंगलवार को जन्मदिन प्रदेश भर में मनाया गया। वही जन्मदिन के अवसर पर उनकी विधानसभा खटीमा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उल्लास देखने को मिला।सीएम धामी की दीर्घायु की कामना को लेकर मंगलवार को दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Advertisement
Advertisement
सीएम कैम्प कार्यालय खटीमा में जन्मदिन पर आयोजित कार्यकम

इस अवसर पर खटीमा के वरिष्ठ भाजपा नेता व एमडी खटीमा फाइबर आर सी रस्तोगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खटीमा के सरकारी अस्पताल अनाथालय, कुष्ठ आश्रम सहित विभिन्न स्थानों में मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को मनाया गया।खटीमा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खटीमा के तारा बाल संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाले निर्धन बच्चों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मना बच्चो को मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री की दीर्घायु व सफल राजनीतिक जीवन की कामना के लिए खटीमा के रामलीला मैदान स्थित मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Advertisement
सीएम धामी के जन्मदिन पर आयोजित भंडारा

मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खटीमा चौराहे से लेकर खटीमा फाइबर तक दौड़ का भी आयोजन किया गया।जिससे सीमान्त क्षेत्र के दजनों युवाओं ने प्रतिभाग किया।दौड़ में सफल व प्रतिभाग करने वाले बच्चो को खटीमा फाइबर एमडी आरसी रस्तोगी द्वारा पुरुस्कृत किया गया। वही मंगलवार की शाम को खटीमा फाइबर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या के भी देर शाम तक आयोजन होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरी मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने टनकपुर तहसील सभागार में ली अधिकारियों की बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इसके अलावा खटीमा के विभिन्न बूथों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कार्यक्रम कर अपने विधायक व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन को उल्लास पूर्वक मनाया गया।इन आयोजनों में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलास मनराल,अमित पांडे,सतीश गोयल,दिगम्बर कन्याल,दिनेश मंगला,दीपक तिवारी ,मनोज बाधवा,किशन सिंह किन्ना, विनोद जोशी,संतोष अग्रवाल,प्रभाकर ततरारी,सतीश भट्ट,पावस गुप्ता,गोविंद सिंह,नीता सक्सेना,रेनू भंडारी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *