सीएम पुष्कर धामी सीएम आवास के मुख्य सेवा सदन में आमजन से मिले,जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के अधिकारियों के दिये निर्देश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की। सीएम से मुलाकात कर आमजन ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी लगातार आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिये हुए हैं कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। तथा समस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही न की जाए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की परियोजना की समीक्षा,शारदा कॉरिडोर विकाश परियोजना के लिए लगभग 3300 करोड़ प्रस्तावित

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा की सरजमी पर पहली बार मुस्लिम समाज में हुआ सामूहिक निकाह का भव्य आयोजन,तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत सामाजिक इस्लामिक संस्था ने गरीब बेसहारा 07 बेटियो का कराया निकाह, हजारों लोग के साथ उप नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी सहित शहर के प्रमुख लोगो ने सामूहिक निकाह आयोजन में की शिरकत।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निज आवास नगरा तराई एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में आमजनता से मुलाकात कर उनकी सुनी समस्याओं,पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए छ बायो मोबाइल शौचालयों को हरी झंडी दिखा चंपावत को किया रवाना।
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles