सीएम धामी ने चम्पावत व टनकपुर के रक्षाबंधन कार्यक्रम में की शिरकत,टनकपुर गांधी मैदान में भव्य रक्षा बंधन कार्यक्रम हुआ आयोजित

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चम्पावत)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शनिवार को चंपावत जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत तहसील पूर्णागिरि के गांधी मैदान में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी एवं उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबन्धन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन कार्यक्रम में आशिर्वाद देने आई बहनों को विशेष धन्यवाद अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा 75 साल के कालखण्ड में देश ने जितनी उपलब्धि हासिल की है, उसे सजोने का पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सम्पूर्ण देश में अमृत महोत्सव के लगभग 60 हजार कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह समय देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सैनानियों के साहस एवं वीरता से परिचित होने एवं उनको स्मरण करने का भी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश करेंगे , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत को गढ़ने को नया रूप दिया जायेगा। आज भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व कर, दिशा देने का कार्य कर रहा है एवं हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज संपूर्णविश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया जाता है, जनता में लंबे समय बाद भारत के स्वर्णिम विकास की आस जगी है।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,प्रदेश वासियों को दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना, जीवन ज्योति योजना, जन धन योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्जवला योजना जैसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका सीधा मकसद अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ने का है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड राज्य के 25 वे वर्ष पर राज्य को प्रत्येक क्षेत्र में आगे ले जाएं। राज्य के विकास की यात्रा अकेले सरकार की नहीं अपितु सामूहिक यात्रा है। उन्होंने कहा चंपावत जिले को एक मॉडल जिले के रूप में विकसित करने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  द इंडियन एक्सप्रेस' की वर्ष 2023 के लिए जारी की सूची
में देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी हुए शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा टनकपुर नगर पालिका एवं बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट लगाए जाने तथा जगबुड़ा पुल से टनकपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग में स्ट्रीट लाईट तथा सौन्दर्यीकरण करने की घोषणा कीमुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि टनकपुर से सितारगंज तक फोरलेन सड़क का निर्माण स्वीकृत किया गया है।। रुद्रपुर बाईपास के साथ ही रामपुर बाईपास भी स्वीकृत हो गया है।। देहरादून जाने के लिए जसपुर से सीधे नजीमाबाद तक जाने हेतु बाईपास स्वीकृत हुआ है जिससे 45 किलोमीटर की दूरी कम हो जायेगी।। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णागिरी जन शताब्दी एक्सप्रेस के समय को कम करने हेतु रेल मंत्री से वार्ता की है। उन्होंने कहा कि जल्द समय कम करने के लिए विचार किया जाएगा।

उन्होंने अवगत कराया कि टनकपुर ककराली गेट से ठूलीगाढ़ तक सड़क को स्टेट हाइवे बनाने हेतु प्रस्ताव भेजा है।इस दौरान उन्होंने टनकपुर बनबसा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषि उद्यान एवम ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृ शक्ति का अहम योगदान रहा है।राज्य को आगे ले जाने में भी इनका अहम योगदान है।
इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित समस्त माता बहनों को रक्षा बंधन पर्व की शुभ कामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के ग्राम बिचई के हजारा बाग में एक किशोर ने पेड़ से लटक कर दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार जांच की शुरू

बनबसा व टनकपुर की सैकड़ों महिलाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। साथ ही सीएम धामी ने आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
इस दौरान महिलाओं ने खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपचंद पाठक, गीता धामी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा,शिवराज कठायत, विद्या जुकरिया, हेमा जोशी,किरन देवी, मन्नू गहतोड़ी, रुचि धस्माना, रुचि वर्मा, तुलसी कुंवर, मनोरमा देवी, लीला मंगला, हंसा जोशी, रेनू अग्रवाल आदि रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *