मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 की करी समीक्षा,सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता के दिये निर्देश

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक की।इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समाधान समयबद्धता से हो। इसके लिए एक उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग मैकेनिज्म बनाया जाय। एक माह में मुख्य सचिव द्वारा एवं प्रत्येक 15 दिन में विभागीय सचिवों इसकी मॉनिटरिंग के लिए बैठक की जाय।

Advertisement
Advertisement

वही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की बात कही मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जन शिकायतों के समाधान के लिए अगर किसी स्तर पर संबंधित अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, तो ऐसे अधिकारियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाय। समाज के अन्तिम पंक्ति तक के लोगों को सीएम हेल्पलाइन से मदद मिले एवं उनकी समस्याओं का समाधान हो, इसकी जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाई जाय। यदि सीएम हेल्पलाइन पर कोई आपातकालीन कॉल आती है, तो संबंधित व्यक्ति की मदद के लिए संबंधित हेल्पलाइन नम्बर या आपातकालीन सेवाओं से उन्हें कनेक्ट करने की व्यवस्था भी की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरी मेला क्षेत्र एक बार फिर हुआ सड़क हादसा, पूर्णागिरी मार्ग में चिलियागोल के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत,पिछले दो दिनों में सड़क दुर्घटना में 6ने गंवाई अपनी जान

सीएम ने शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शिकायतें या शिकायती पत्र सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में आती हैं, उन्हें भी सीएम हेल्पलाइन में डाला जाए। जन शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के शिकायतकर्ता अगस्त्यमुनी के पंकज गोस्वामी एवं हल्द्वानी की श्रीमती बीना पंत से फोन से भी वार्ता की। पंकज गोस्वामी ने देवभूमि एप पर पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया था। काफी समय तक वेरिफिकेशन न होने के कारण उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के 12 घण्टे के अन्दर ही उनका पुलिस वेरिफिकेशन हो गया था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्रीमती बीना ने बताया कि उन्होंने विद्युत से संबंधित समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद जल्द ही समस्या का समाधान हो गया था। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि 1905 नम्बर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए काफी कारगर साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार किए वितरित,बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह उत्तराखंड खेल रत्न से किया सम्मानित

निदेशक आईटीडीए डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर पर जन शिकायत प्रतिदिन सुबह 08ः00 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्ज की जा रही है। पहले यह रात्रि के 10 बजे तक दर्ज की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद इसे 02 घण्टे और बढ़ाया गया है। सीएम हैल्पलाईन में 54 विभाग एवं 155 उप विभाग पंजीकृत हैं। समस्याओं के समाधान के लिए चार स्तर बनाये गये हैं। जो क्रमशः ब्लॉक, जिला, विभागाध्यक्ष एवं शासन स्तर तक है। सीएम हेल्पलाइन 1905 पर अभी तक कुल 174250 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। जिसमें से 105060 शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद बंद कर दी गई है। शेष पर अलग-अलग स्तर पर प्रक्रिया गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के एक साल कार्यक्रम पूरे होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम आयोजित,हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव श्रीमती सोनिका उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *