मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धनतेरस पर आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का भी महत्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नव दायित्व मिलने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन,नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की कही बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नव दायित्व मिलने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन,नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की कही बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोवर्द्धन पूजन समाज एवं देश की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नव दायित्व मिलने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन,नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की कही बात

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles