मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धनतेरस पर आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का भी महत्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार ने उत्तराखंड की साहित्यकार दया भट्ट "दया" को "राष्ट्र रत्न सम्मान-2025" से किया सम्मानित,सुप्रसिद्ध लेखिका दया को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति का पंजीकरण होने के बाद हुआ पहली बैठक का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ सामाजिक क्षेत्र में संगठन ने निर्धन असहाय बच्चो को शिक्षा का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोवर्द्धन पूजन समाज एवं देश की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: पीएम अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक अभिभावक समिति का हुआ गठन, दीपा देवी बनी विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष,विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगो ने दी बधाई

Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles