सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा में कैबिनेट मंत्री, विधायकों पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को उधम सिंह नगर जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द,विधायक राजेश शुक्ला,कैलास गहतोड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में अनेक क्षेत्रों में सरहनीय कार्य करने वालों से लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए हैंडलूम एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की खरीद पर बल दिया। 15 अगस्त 2022 को देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में 12 मार्च से देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव सम्पूर्ण देशवासियों का कार्यक्रम है। यह समय देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का है। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस का भी जिक्र किया। कारगिल विजय हमारे सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम का जीता जागता उदाहरण है। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के अनेक वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी। 26 जुलाई 1999 का दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में इस बात का भी जिक्र किया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकांश सुझाव युवाओं के प्राप्त हो रहे हैं। युवाओं की सक्रियता एवं सुझावों की वजह से यह कार्यक्रम काफी सफल रहा है। टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री ने सभी को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर शारदा घाट पर नमामि गंगे चौपाल में सांस्कृतिक कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति,नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के तहत शारदा घाट में आयोजित हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द, सीएमडी फाईबर लिमिटेड डाॅ0 आरसी रस्तोगी, विधायक राजेश शुक्ला, डा0 प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सचिव मुख्यमंत्री शैलैश बगोली, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व जनता मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *