राष्ट्रीय खेल दिवस की खिलाड़ियों व युवाओ को दी सीएम पुष्कर धामी ने शुभकामनाएं

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के खिलाड़ियों एवं युवाओं को राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने खेल दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। देश और दुनिया के खिलाड़ी एक मंच पर खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आपसी सद्भाव को बढाने का भी कार्य करते हैं।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। राज्य में योजनाबद्ध तरीके से खेल सुविधाओं को विकसित कर खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण देने के प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *