माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के लगातार बड़ते कदम,टनकपुर में संस्था के नए कार्यालय का अध्यक्ष दीपा देवी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ, पर्यावरण संरक्षण के साथ संस्था सदस्यों ने निर्धन बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण,सामाजिक सरोकारों का लिया संकल्प

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (चम्पावत)- चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति रजिस्टर्ड संस्था के द्वारा नित नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।संस्था ने पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के अलावा निर्धन बच्चो की शिक्षा सहित महिला सशक्तिकरण व जन सरोकारों के विषयो पर बड़ चढ़ के कार्य करने का बुधवार को नए कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर संकल्प लिया।
संस्था का टनकपुर टैक्सी स्टेण्ड के नजदीक माँ पूर्णागिरि पर्यावरण समिति के नवीन कार्यालय का बुधवार संस्था अध्यक्ष दीपा देवी व संस्था के सचिव बाबू लाल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: नन्हीं सानिया ने पानी के टैंक में फंसी मैना चिड़िया की बचाई जान,साहस व दया का परिचय दे जीव जंतुओं पर दया करने का दिया संदेश

अध्यक्ष दीपा देवी ने इस संस्था सचिव बाबू लाल यादव व संस्था के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति के बीच पर्यावरण संरक्षण,निधन बच्चो की शिक्षा,महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पूरे मनोयोग व समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर टीम ने बेहतर ऊर्जा और उमंग के साथ कार्य किये जाने का संस्था अध्यक्ष दीपा देवी को विश्वास दिलाया। माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण कर सभी ने ख़ुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थाई गैरसैंड राजधानी की मांग की लेकर सीएम धामी की विधानसभा चंपावत से भरी हुंकार।टनकपुर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर सीएम से जल्द स्थाई गैरसैंड राजधानी बनाए जाने की करी मांग

कार्यालय शुभारम्भ के पश्चात् समिति अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता व सचिव बीएल यादव के संचालन मे आयोजित बैठक मे महिला उत्पीड़न रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, महिलाओ को आत्मनिर्भरता बनाए जाने के संकल्प के साथ ही मेधावी निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए अगले शैक्षिक सत्र से कार्य करने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा समिति द्वारा वृहद वृक्षरोपण, स्वच्छता अभियान के अलावा ईको ब्रिक्स पर तेजी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा ईको ब्रिक्स के कार्य को जिला और प्रदेश स्तर पर चलाकर पॉलीथिन उन्मूलन की दिशा मे कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी टीम के अलावा जिलाधिकारी चम्पावत, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय टनकपुर और सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थाई गैरसैंड राजधानी की मांग की लेकर सीएम धामी की विधानसभा चंपावत से भरी हुंकार।टनकपुर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर सीएम से जल्द स्थाई गैरसैंड राजधानी बनाए जाने की करी मांग

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव बीएल यादव, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, उप सचिव कमलेश प्रहरी, शम्मी कोहली, निकिता भार्गव, मुकेश प्रहरी, महेश आर्या, सरस्वती देवी, प्रेमलता, देवकली, मनीष मेहरा, गीता आर्या, आशा देवी, मंजू देवी, सविता देवी के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles