वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया डब्ल्यूजेआई में धीरज जोशी मिला ऊधम सिंह नगर का दायित्व,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी(नैनीताल)- वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया नैनीताल जिले की परिचय बैठक शनिवार को आयोजित हुई। ऊधम सिंह नगर जिले में डब्यूजेआई के विस्तार के लिए युवा पत्रकार धीरज जोशी को जिला संयोजक और प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र नेगी को युवा पत्रकारों के बीच संगठन का काम खड़ा करने का दायित्व सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निज आवास नगरा तराई एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में आमजनता से मुलाकात कर उनकी सुनी समस्याओं,पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए छ बायो मोबाइल शौचालयों को हरी झंडी दिखा चंपावत को किया रवाना।

इसमें उन्हें ऋषि कपूर और चंदन बिष्ट का सहयोग मिलेगा। साथ ही नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर में तीन सदस्यीय विस्तार समिति का गठन किया गया। उत्तरांचल दीप के प्रधान संपादक साकेत अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार नवीन बगौली और रवि दुर्गापाल को विस्तार समिति सदस्य चुना गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को जनता के बीच रखने के लिए वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ सिंह के मार्गदर्शन में समिति का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की परियोजना की समीक्षा,शारदा कॉरिडोर विकाश परियोजना के लिए लगभग 3300 करोड़ प्रस्तावित

इसमें जिला सोशल मीडिया संयोजक दीपिका नेगी के सहयोग के लिए पवन सिंह और मनीष उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। जिला संयोजक राहुल सिंह, महानगर संयोजक तरेंद्र बिष्ट, शैलेन्द्र नेगी और सुमित जोशी को कार्यक्रम आयोजित समिति का सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा की सरजमी पर पहली बार मुस्लिम समाज में हुआ सामूहिक निकाह का भव्य आयोजन,तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत सामाजिक इस्लामिक संस्था ने गरीब बेसहारा 07 बेटियो का कराया निकाह, हजारों लोग के साथ उप नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी सहित शहर के प्रमुख लोगो ने सामूहिक निकाह आयोजन में की शिरकत।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles