टनकपुर(उत्तराखंड)- चंपावत जिले के टनकपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पर हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्ष सुमन वर्मा के नेतृत्व में आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्लब की महिलाओ सदस्यो ने नगर के शास्त्री चौक से तिरंगा रैली निकाली। हर घर तिरंगा अभियान पर आयोजित तिरंगा रैली में क्लब के सदस्यों के अलावा जी.जी.आई.सी इंटर कॉलेज,नंदा कॉनमेंट ,एम.डी.एम.एकेडमी,
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।
स्कूली बच्चो ने इस अवसर पर देश का झंडा लहरा.. कदम ताल करते हुए देशभक्ति गीत गाकर भारत मां के जयकारे लगाए। हरेला क्लब की महिला विंग द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चो को जलपान में बिस्कुट व फ्रूटी बाटी गई।, रैली टनकपुर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस शास्त्री चौक पर आकर संपन्न हुई।

शास्त्री मूर्ति के समीप मोमबत्ती जला कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। रैली में हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्ष सुमन वर्मा, सुनीता गहतोङी, शांति भट्ट,जानकी खर्कवाल, डॉ प्रभा जोशी, जी.जी.आई.सी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्या गीता चंद, कल्पना धामी,प्रेमा ठाकुर, पिथौरागढ़ सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक पुष्पा यादव,उर्मिला चंद,हेमा जोशी,गीता तिवारी, शांति कापड़ी, विद्या,रेनू चन्द, कमला चन्द, ऋचा सुतेङी, पार्वती खर्कवाल, पुष्पा मुरारी, विद्या बिष्ट, रेखा पांडे, हेमा वर्मा, मीनाक्षी गङकोटी, चंद्रा तड़ागी,अनिता नैथानी,एवम हरेला क्लब पुरुष वर्ग के अध्यक्ष डी.डी.भट,अजय गुर्रानी,,धर्मेद्र चंद,अशोक चंद,भुवन जोशी,राजेंद्र खर्कवाल,कैलाश गडकोटी,हेमंत कलकुरिया,नीरज जुकरिया,एम.एम.जोशी आदि मौजूद रहे।








