चंपावत जिले में हुई सड़क दुर्घटना स्थल का देखे एक्सक्लूसिव वीडियो ,साथ ही दुर्घटना में घायल चालक का बयान,कुल 14 की मौत दो घायल

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चम्पावत(उत्तराखंड)- चम्पावत जिले की सूखीढांग—डांडा—मिनार (एसडीएम) रोड पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या की स्थिति स्पष्ट हो गई है। हादसे में जीप सवार 14 लोगों की मृत्यु हुई है। जिनमें चार महिलाएं, पांच वर्षीय बच्ची व एक 15 वर्षीय युवा शामिल है। हादसे में मरने वालों में अधिकांश अधेड़ उम्र के हैं।

Advertisement

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत ने भी इसकी पुष्टि की है। हादसे में चालक के साथ एक अन्य घायल हुआ है। घायल चालक का उपचार जहां जिला चिकित्सालय चम्पावत में चल रहा है, वहीं दूसरे घायल का उपचार उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है। चालक ने अपने बयान में बताया की हादसा करीब सोमवार साढ़े दस बजे रात को हुआ। मृतक महिलाओं में दो महिलाएं हल्द्वानी व एक चम्पावत की रहने वाली थी। मृतक चार महिलाओं में पांच वर्षीय बच्ची की मां भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,भूमि पूजन कार्यक्रम में आला भाजपा नेताओं ने सीएम के साथ की शिरकत

प्राप्त सूचना के अनुसार मृतकों में लक्ष्मण सिंह पुत्र श्री ध्यान सिंह, उम्र लगभग 61 वर्ष,
केदार सिंह पुत्र श्री दान सिंह, उम्र लगभग 62 वर्ष,
ईश्वर सिंह पुत्र श्री फतेह सिंह, उम्र लगभग 40 वर्ष,
उमेद सिंह पुत्र श्री गणेश सिंह, उम्र-48 वर्ष,
हयात सिंह पुत्र श्री दीवान सिंह, उम्र लगभग 37 वर्ष,
पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासीगण ग्राम ककनई, थाना रीठा साहिब, बसन्ती देवी पत्नी नारायण दत्त भटट, उम्र-35 वर्ष,
दिव्यांशी पुत्री नारायण दत्त भट्ट निवासीगण चम्पावत,
श्याम लाल पुत्र दनीराम, उम्र लगभग 50 वर्ष,
विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम, उम्र लगभग 48 वर्ष,
हीरा सिंह पुत्र श्री उमेद सिंह, उम्र लगभग 15 वर्ष, निवासीगण डांडा, थाना रीठा साहिब, जनपद चम्पावत,
पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह, उम्र लगभग 55 वर्ष,
भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह, उम्र लगभग 45 वर्ष निवासीगण हल्द्वानी, जनपद नैनीताल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विद्या भारती का प्रशिक्षण ले चुके शिक्षक आज की शैक्षिक कसौटी में दे रहे हैं अपनी अलग चमक,
राजकीय कॉलेजों में छात्रों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं ये शिक्षक

हादसे में चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम, उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी साल, पाटी, जनपद चम्पावत व त्रिलोक राम पुत्र टीकाराम, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी ककनई, थाना रीठा साहिब, जनपद चम्पावत घायल हुए हैं। प्रकाश राम को पुलिस टीम ने लोहाघाट में भर्ती कराया। अब उसका उपचार जिला अस्पताल जिला चम्पावत में चल रहा है। प्रकाश राम ने बताया कि हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। उसने पुष्टि की है कि जीप में 14 से अधिक सवारियां थीं। वहीं घायल त्रिलोक राम का उपचार उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है।

पुलिस प्रशासन की ओर से बूड़म में ही मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही की जा रही है।टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन त्रिलोक राम ने बताया कि हादसे के बाद वह घायल अवस्था में किसी तरह पास में ही अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा और उन्हें हादसे की सूचना दी। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। त्रिलोक राम को उसके चचेरे भाई द्वारा 108 के माध्यम से मंगलवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। त्रिलोक राम का उपचार करने में डॉक्टर उमर, अमित गुप्ता, वार्ड ब्वाय सुनील नारियल, मोहित गड़कोटी जुटे रहे। चिकित्सकों ने बताया कि त्रिलोक राम के ​सिर व कमर में चोटें आई हैं। उधर, मौके पर रेस्क्यू टीम के साथ एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, नायब तहसीलदार पिंकी आर्य सहित राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *