गणेश गोदियाल बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तो प्रीतम बने नेता प्रतिपक्ष,कांग्रेस आलाकमान ने जारी की सूची,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

भुवन कापड़ी सहित चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए,हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति की कमान,

नई दिल्ली- उत्तराखंड कॉग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है।आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखण्ड में प्रदेश अध्यक्ष सहित नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने वाले चेहरों का चयन कर सूची जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण, भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आमजन से की अपील
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल राहुल गांधी के साथ

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। कांग्रेस आलाकमान के फैसले के तहत प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वही पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौप दी गई है। वही इसके साथ साथ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्षों के मॉडल को भी उत्तराखंड में आजमाया गया है। चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये गए है।

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: टनकपुर में अराजक तत्वों द्वारा वरिष्ट पत्रकार व परिजनों पर दिन दहाड़े हुए जानलेवा हमले से जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश,जिला पत्रकार संगठन ने डीएम एसपी से मिल आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की करी मांग,
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड बने भुवन कापड़ी

जिसमें कुमाऊँ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़, कांग्रेस के युवा नेता भुवन कापड़ी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। जबकि गढ़वाल से कांग्रेस के दलित चेहरे जीत राम आर्य और कांग्रेस के नेता रंजीत रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

भुवन कापड़ी को कार्यकारी अध्यक्ष बना उनके कद में इजाफा किया गया है। क्योंकि वह सीएम पुष्कर धामी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है।
वही वरिष्ठ नेता हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति की कमान सौंप उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रदीप टम्टा समिति के उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है।वही आरेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण, भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आमजन से की अपील
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles