देहरादून(उत्तराखण्ड)- उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आई है।एक ओर जहां सके बार फिर से प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है।वही अब प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।

राज्यपाल ने स्वयं ट्वीटर पर यह जानकारी दी शेयर की है।उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। राजपाल महोदया ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि उनकी कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह एसिमटमेटिक है और उन्हें फिलहाल कोई परेशानी नहीं है।उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में खुद को आइसोलेट कर लिया है।
साथ ही राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने निवेदन भी किया है कि जो भी लोग इस दौरान उनके संपर्क में आए हैं वह लोग सावधानी बरतें और अपनी कोरोना जांच करवाएं।वही हम आपको बता दे कि आज की आई कोरोना रिपोर्ट में प्रदेश भर में 466 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है।