राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने खटीमा के भारत–नेपाल सीमा स्थित मेलाघाट पोस्ट में एसएसबी के जवानों से की मुलाकात,जवानों से उनकी कुशलक्षेम पूछ बढ़ाया
जवानों का हौसला

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा (उधम सिंह नगर)-
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को भारत–नेपाल सीमा स्थित मेलाघाट पोस्ट में एसएसबी के जवानों से मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां सुरक्षाबलों के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बनबसा में 3 साल के अपने सेवाकाल की यादों को भी जवानों से साझा किया। 

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों द्वारा निः स्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। इन जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर हम सभी को गर्व है। राज्यपाल ने कहा कि इस सीमा क्षेत्र में एक अलग चुनौती है, यहां जवानों को अपने इंटेलिजेंट नेटवर्क को और अधिक बढ़ाकर अलर्ट रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर एसएसबी के डीआईजी एस. के. ध्यानी, कमांडेंट सुरेश कुमार पर जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles