उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया राज्यपाल पद से इस्तीफा,राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से चर्चाओं का बाजार गर्म

Advertisement

देहरादून(उत्तराखण्ड)- उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।। राज्यपाल मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा है। बीते कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की खबरें चल रही थीं।
Advertisement
Advertisement

15 दिन पहले ही मीडिया से बातचीत करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की उन्होंने जानकारी दी थी। सूत्रों की माने तो 2022 के विधानसभा चुनाव में बेबी रानी मौर्य का पार्टी आलाकमान उपयोग करना चाह रही है। ऐसे में राज्यपाल के संवैधानिक पद होने की वजह से बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।हालांकि राज्यपाल के अचानक दिया गया इस्तीफा दिए जाने से सियासी हलकों को चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Advertisement

Advertisement
Advertisement
