टनकपुर में पर्यावरण संरक्षण समिति की नगर एवं ग्रामीण इकाई नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान के साथ किया पौध रोपण, ग्रामीण क्षेत्रों में भी किये गये कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(उत्तराखंड)- सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति ने नगर क्षेत्र के वार्ड नं 09 नयागोठ एवं ग्रामीण क्षेत्र गेंडाखाली नं 01 में जागरूकता अभियान के साथ पौध रोपण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में जहाँ जागरूकता अभियान चलाया गया, वहीं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक पौधा धरती मां और प्रकृति के नाम लगाया गया ।
नया गोठ वार्ड नं नौ में अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता और सुनीता सक्सेना के संचालन में समिति व क्षेत्र की महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, पौध रोपण, पॉलीथिन उन्मूलन व ईको ब्रिक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयीं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य रजत स्थापना दिवस,बच्चो ने उत्तराखंड संस्कृति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमो में किया प्रतिभाग

अध्यक्ष दीपा देवी नें कहा पॉलीथिन लगभग सात प्रकार की होती है, जिनमे से कुछ रिसाईकिल होती है, लेकिन कुछ नहीं होती है, इसलिए पॉलीथिन को बोतल में भरकर ईको ब्रिक्स बनाये जा रहें है, ताकि उनका सार्वजनिक स्थानों में सौंदर्यकरण जैसे कार्यो में उपयोग किया जा सके। उन्होंनें स्वच्छता अभियान अपने घर से शुरू करने का आह्वान किया, ताकि धीरे धीर अपना मोहल्ला, शहर, जिला, प्रदेश और देश स्वच्छता की मिसाल कायम कर सके। उन्होंनें कहा सरकार द्वारा भी वर्ष 2047 तक देश को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाये जाने का अभियान शुरू किया है, जिसको हमें मिलकर पूरा करने का संकल्प लेना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: उत्तराखंड राज्य की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया,

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा सुनीता सक्सेना, राधा देवी, सुनीता देवी, सविता रावत, रीता विश्वकर्मा, ममता देवी, बबीता, संतोष देवी, रेखा देवी, वंदना देवी, मंजू देवी, आशा देवी, हीरा कली, ऊषा देवी, सोनी देवी, दुर्गा देवी, आकांक्षा, महक, यामिनी और यश मौजूद रहें।

ग्राम पंचायत गेंडाखाली नं 01 में ईको ब्रिक्स बनाये जाने का अभियान जोर शोर से जारी

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गैरसैंण में 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

टनकपुर- ग्राम पंचायत गेंडाखाली नं 01 में अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में ईको ब्रिक्स बनाये जाने का अभियान जारी है। जहाँ महिलाओं द्वारा गोदावरी देवी के नेतृत्व में प्लास्टिक को बोतलो में भरकर ईको ब्रिक्स तैयार किये जा रहे है।इस दौरान कविता देवी, गीता देवी, राधा देवी, सावित्री देवी, देवकी देवी, चंद्रकला देवी, पूजा देवी, गीता देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, कुमारी माधुरी, कुमारी ईशा, कुमारी अनीशा, कुमारी अंशिका, कुमारी सुनिधि सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles