टनकपुर में जिला पंचायत सदस्य ने अपने बच्चो का जन्मदिन सरकारी स्कूल के बच्चो के मध्य मनाया”स्कूल के नवाचारी गतिविधियों की भी की प्रसंशा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- हम बच्चे है भारत के कल,हम संग बांटे खुशियों के पल इसी ध्येय स्लोगन के साथ राजकीय हाईस्कूल छीनीगोठ में प्रत्येक माह सामूहिक जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है।फरवरी माह के अंतिम दिवस में इस बार स्कूल के 24 बच्चो का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया।इस बार जिला पंचायत सदस्या किरन देवी ने जन्मोत्सव कार्यक्रम को खास बना दिया।उन्होंने अपने दोनो बच्चो का जन्मदिन भी स्कूल के बच्चो के साथ मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

इस बार कक्षा 6 के अनुज बिष्ट,सेजल बिष्ट कक्षा07 के नवीन,मनीषा धामी,हर्षित विश्वकर्मा,रिया मुरारी,विशाखा कक्षा 8 के मोहन सिंह बोहरा,सागर सिंह बोहरा,आयुष कुमार,ज्योति बोहरा,पूजा बोहरा
कक्षा9 के गौरव पाठक,मनोज सिंह बोहरा,पंकज सिंह,साक्षी जोशी कक्षा10 के प्रेम सिंह महर,राजेंद्र सिंह महर,ऋतुराज पाठक,अमित नारियाल,नीतू बिष्ट,पायल धामी,रेनू गहतोड़ी,सुहानी विश्वकर्मा सहित 24बच्चो का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया।सभी बच्चों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा
छीनीगोठ हाईस्कूल में सामूहिक जन्मोत्सव मनाते स्कूली बच्चो जिला पंचायत सदस्य व स्कूल शिक्षक

जिला पंचायत सदस्य किरण देवी ने सामूहिक जन्मोत्सव जैसे नवाचार को प्रेरणीय पहल बताया। स्कूल के नवाचारी कार्यक्रम से प्रभावित होकर जिला पंचायत सदस्या ने अपने बच्चो को जन्मदिन भी स्कूल के बच्चो के साथ बनाने का निर्णय लिया।विद्यालय के सभी बच्चों के लिए स्पेशल भोज और गुलाब जामुन बनवाए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्या किरन देवी,ग्राम प्रधान पूजा जोशी,किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य मनोज कुमार, सभासद कलावती कापड़ी,नवाचारी कार्यक्रम संयोजक शिक्षक त्रिलोचन जोशी,अकबर अली,पवन कुमार,रचित वल्दिया,उमेश चंद्र भट्ट, ओम प्रकाश,बची बिष्ट,नंदन कुमार, भानदेव जोशी,चंद्र सिंह खोलिया,भोजन माता रेखा देवी,पुष्पा देवी और अभिभावक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles