नेपाल के कंचनपुर जिले में हुआ चतुर्थ शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव का आगाज,वन मंत्री प्रेम बहादुर आले व मेयर सुरेन्द्र बिष्ट ने किया सात दिवसीय पर्यटन महोत्सव का उद्घाटन,

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

शुक्लाफांटा राष्ट्रीय पार्क को खोला गया स्थानीय व विदेशी पर्यटकों के लिए,

Advertisement
Advertisement

नेपाल(कंचनपुर,महेन्द्रनगर)- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर व चंपावत जिले से लगे नेपाल कंचनपुर जिले में भीम दत्त नगर पालिका के तत्वाधान में शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज कार्यालय परिसर में चतुर्थ शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव का आगाज हो चुका है।नेपाल के वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम बहादुर आले व भीम दत्त नगर पालिका महेन्दनगर कंचनपुर के मेयर सुरेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप में सात दिवसीय चतुर्थ शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

Advertisement
शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव नेपाल में उपस्थित वन मंत्री नेपाल सरकार व मेयर सुरेंद्र बिष्ट

पर्यटन महोत्सव के अवसर पर नेपाल की सांस्कृतिक झलक लिए विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नेपाल की पूर्व संघीय सांसद नीरू पाल व विधायक महेश जोशी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।पर्यटन महोत्सव के कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने सुदूर पश्चिम प्रदेश की पर्यटन सम्भावनो के विकास को लेकर संयुक्त प्रयास करने की बात कही।

शुक्लाफांटा राष्ट्रिय निकुंज नेपाल

वही अपने संबोधन में नेपाल के वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम बहादुर आले ने कहा कि मंत्री बनने के बाद उनका लगातार प्रयास है कि सुदूर पश्चिम प्रदेश के पर्यटन विकास को नए आयाम देने को नेपाल के प्रमुख राष्ट्रीय पार्क शुक्लाफांटा के विकास को लेकर कार्य करवाये जाए।ताकि बेहतर सुविधा के साथ पर्यटक इस राष्ट्रीय उद्यान का रुख करें।शुक्लाफांटा वन्य जीव अभ्यारण में भीतरी सड़को के विकास व पार्क के अन्य विकास सम्बंधित कार्यो हेतु नेपाल सरकार से उनके द्वारा बजट की मांग की गई है।उनका पूरा प्रयास है कि शुक्ला फांटा के पर्यटन विकास को वह गति दे।ताकि इस खबसूरत पार्क में नेपाल के पर्यटकों के साथ साथ भारत के पर्यटक भी पहुँचे।वही वन मंत्री आले ने कहा कि भारतीय बनबसा सीमाओं पर 24 घण्टे आवागमन को सुचारू करने हेतु भी वह महेंद्रनगर आ रहे प्रधानमंत्री के पी ओली जी से इस संदर्भ में वार्ता करेंगे।जल्द ही बॉर्डर पर आवागमन को सामान्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का संयुक्त रूप से किया शिलान्यास,
शुक्लाफांटा राष्ट्रीय पार्क में विचरण करता बारह सिंघो का झुंड

वही लगातार चार वर्षों से भीम दत्त नगर पालिका महेंद्रनगर कंचनपुर के मेयर सुरेंद्र बिष्ट के प्रयासों से सीमान्त पर्यटन विकास को लेकर शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।साथ ही इस पर्यटन महोत्सव के माध्यम से नेपाल के शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज को नई पहचान दिला देश व विदेशी पर्यटकों को इस वन्य जीव अभ्यारण की और आकर्षित करना है।वही कोविड काल मे पूर्व में बंद चल रही व्यवसायिक गतिविधियों को एक बार फिर से गति प्रदान करने व नेपाल पर्यटन को विकसित करना इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है।वही इस अवसर पर मेयर भीम दत्त सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शुक्लाफांटा पर्यटन महोत्सव के आगाज के साथ नेपाल के खूबसूरत शुक्लाफांटा राष्ट्रीय निकुंज को पर्यटकों के जंगल सफारी के लिए खोल दिया गया है।इस राष्ट्रीय पार्क में बारह सिंगा के सैकड़ों के झुंड के एक साथ दीदार के लिए जाना जाता है।साथ एशिया का दूसरा सबसे बड़ा घास का मैदान भी इसी पार्क के अंदर है।लगभग 60 किलोमीटर की परिधि में फैला नेपाल का यह राष्ट्रीय पार्क उधम सिंह नगर के उधम सिंह नगर जिले व यूपी के पीलीभीत राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व से मिलता है।इस राष्ट्रीय पार्क में बारहसिंगों के अतिरिक्त राइनो(गैंडा)हिरन,बाघ,हाथी,मगरमच्छों, मोर सहित सेकड़ो किस्म के पशु पक्षी मौजूद है।जिनका दीदार जंगल सफारी के वक्त पर्यटक करते है।साथ ही पर्यटकों के रहने खाने पीने के लिए पार्क में कॉटेज की व्यवस्था भी है।वही मेयर बिष्ट ने भारतीय पर्यटकों को शुक्लाफांटा पार्क के भृमण हेतु आमंत्रित भी किया।जिससे भारत के उत्तराखण्ड की बनबसा सीमा से लगे इस खूबसूरत पार्क का भारतीय पर्यटक भी दीदार कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के ग्राम बिचई के हजारा बाग में एक किशोर ने पेड़ से लटक कर दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार जांच की शुरू

वही मेयर सुरेंद्र बिष्ट ने बनबसा सीमा पर आवागमन सुचारू करने के लिए नेपाल सरकार से वार्ता कर जल्द इस बॉर्डर को जल्द पूर्ण रूप से सामान्य आवागमन के लिए खुलवाने की बात कही।साथ ही भारत व नेपाल के सीमान्त विकास हेतु नेपाल की तरफ से बनबसा नेपाल सीमा पर महाकाली नदी में फ़ॉर लेन ब्रिज व सिक्स लेन सड़क लगभग 3 अरब40 करोड़ की लागत से करवाये जाने की बात कही।व्यवसायिक गतिविधियों को सुदूर पश्चिम प्रदेश से जोड़ने हेतु दुधारा चांदनी के पास ड्राइपोर्ट सूखा बंदरगाह निर्माण की भी मेयर बिष्ट ने जानकारी दी।जिससे भारत के दिल्ली से डायरेक्ट व्यवसायिक गतिविधियां सुदूर पश्चिम प्रदेश को हो सके।मेयर बिष्ट ने जल्द ही नेपाल सरकार व सीमान्त नगर पालिकाओं के साझा वित्तीय सहयोग से भीम दत्त नगर पालिका में शुक्ला फांटा पार्क के करीब ही लंबे समय से बंद एयर पोर्ट को पुनः खोले जाने की बात कही है।इस एयर पोर्ट निर्माण के बाद इसे घरेलू उड़ानों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।इस एयर पोर्ट से नेपाल व भारतीय पर्यटक नेपाल के काठमांडू सहित अन्य स्थानों में वायु मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।मेयर बिष्ट ने विशेष तौर से भारतीय पर्यटकों को नेपाल में आमंत्रित किया है।साथ ही सुलभ व सुरक्षित यात्रा का भारतीय पर्यटकों को भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,प्रदेश वासियों को दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं
शुक्लाफांटा पार्क में भृमण करते नेपाल के वन मंत्री प्रेम बहादुर आले ज्यूँ

पर्यटन महोत्सव के इस कार्यक्रम में नेपाल के वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम बहादुर आले जहां मुख्य अतिथि के रूप में आये।वही पूर्व संघीय सांसद नीरू पाल, विधायक सुदूर पश्चिम प्रदेश महेश जोशी,नगर उप प्रमुख शुशील चंद सिंह ,भूमि सम्बंधित समस्या आयोग अध्यक्ष कमला बोहरा,कंचनपुर उधोग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष जंग बहादुर मल्ल,सलाहकार मेयर व पूर्व नेपाल पत्रकार संघ अध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी के साथ अतिथि के तौर पर पर्यटन महोत्सव में पहुँचे भारतीय पत्रकार नारायण भट्ट,बाबू लाल यादव,देवेंद्र चंद देवा, कुंदन बिष्ट,दीपक फुलेरा,सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

शुक्लाफांटा में अथितियों संग मेयर सुरेंद्र बिष्ट
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *