मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम में चम्पावत पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता,9 किलो से भी अधिक चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चम्पावत(उत्तराखण्ड)- चम्पावत जिला पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम में बड़ी सफलता हाथ लगी है।चरस बेचने निकले चरस तस्कर को पुलिस ने 9 किलो  से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर का साथी मौके से फरार होने में रहा सफल

Advertisement
Advertisement

पूरे मामले में चंपावत-एसओजी और पुलिस टीम की सँयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति को 9 किलो 7 सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।आरोपी अपने एक साथी के साथ चरस को हल्द्वानी व मैदानी क्षेत्रों में बेचने के लिए जा रहा था।आरोपी का साथी अँधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब रहा।फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Advertisement

बता दे कि जनपद चम्पावत पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जिले में मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। तड़के में एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम की सँयुक्त कार्यवाही में कनवाण बैंड से एक अभियुक्त गणेश सिंह(50वर्ष) निवासी ग्राम कोंकना तहसील धारी जिला नैनीताल को 9 किलो 7 सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी गणेश अपने एक साथ के साथ चरस को हल्द्वानी एवं मैदानी क्षेत्रों में बेचने के लिए जा रहा था।अँधेरे का फायदा उठा कर गणेश का साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें 👉  द इंडियन एक्सप्रेस' की वर्ष 2023 के लिए जारी की सूची
में देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी हुए शामिल

आरोपी तस्कर गणेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा यह चरस कुछ मात्रा में अपने घर में ही तैयार की गई है,और कुछ गांव क्षेत्र से सस्ते दामो में खरीदी गई है। वह इसे हल्द्वानी, उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।गौरतलब है कि जनपद चम्पावत में वर्ष 2020 में चरस की तस्करी करने वालो पर नकेल कसते हुए 80 अभियोग जनपद में पंजीकृत हुए है।80 अभियुक्तों के पास 87.851किलो ग्राम चरस बरामद की गयी है।जबकि 280.232 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।वही जिला चम्पावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी के मामलों में नज़र डालें तो।
वर्ष-2015-13 अभियोगो में 13 अभियुक्तों के कब्जे से 41.070 किलोग्राम चरस, 10.985 किलोग्राम अफीम एवं 14.500 किलोग्राम गाजा बरामद हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *