
टनकपुर(चंपावत)- रविवार को गाँधी मैदान के पालिका सभागार में माँ पूर्णागिरि शक्तिमान ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न हुए, जिसमे अमन ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंदी मनोज गुप्ता को 152 मतों से शिकस्त दी l अमन को 239 और मनोज गुप्ता को 87 वोट मिले।

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार ने बताया यूनियन में 642 वाहन पंजीकृत हैं l आज हुए चुनाव में 326 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमे से 239 वोट अमन ठाकुर और 87 वोट मनोज गुप्ता को मिले। 152 वोटो से धमाकेदार जीत हासिल कर अमन ठाकुर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

वही नव निर्वाचित अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा उनकी जीत के बाद हर वाहन स्वामी अध्यक्ष हैं, और उनके अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार होगा।वही हम आपको बता दे की शक्तिमान यूनियन के पांच पदों में से चार निर्विरोध पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके है। रविवार को केवल अध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न कराया गया जिसने अध्यक्ष पद पर अमन ठाकुर ने भारी मतों से विजय प्राप्त की।

अमन ठाकुर के अध्यक्ष पद पर विजय होने के बाद उनके समर्थकों ने जहां जमकर जश्न मनाया वहीं अबीर गुलाल उड़ा व मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। अमन ठाकुर के विजय होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सावंत, जीप यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार “मन्नू भाई” दीपक विट्ठल, सहित स्थानीय राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता व शक्तिमान ट्रक स्वामियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
