खटीमा विधानसभा में कांग्रेस का चुनावी कार्यालय खुला,वरिष्ट कांग्रेसी नेता प्रकाश तिवारी व महेश जोशी ने किया उद्घाटन

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
खटीमा में खुला कांग्रेस का चुनाव कार्यालय

खटीमा(उधम सिंह नगर)- सीमांत खटीमा विधानसभा में राजनीतिक दलों के प्रत्यासियो की घोषणा के बाद अब चुनाव कार्यालय खोलने का दौर शुरू हो चुका है।ताकि विधिवत चुनाव प्रचार को कार्यालय के माध्यम से संचालित किया जा सके।खटीमा विधानसभा में भी लगातार दूसरी बार कांग्रेस प्रत्यासी बनाये गए कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ।

Advertisement
Advertisement

खटीमा टनकपुर रोड पर खुले चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रकाश तिवारी व महेश जोशी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।इस अवसर पर तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी,कांग्रेस संगठन पदाधिकारी,महिला कांग्रेस कार्यकर्ता,युवा कांग्रेस व एनएसयूआई सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों ने कांग्रेस को 2022 चुनाव में भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।

Advertisement

वही कांग्रेस के लगातार दूसरी बार प्रत्यासी बनाये गए भुवन कापड़ी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है।खटीमा में स्वास्थ्य व्यवस्था व सड़को का बुरा हाल है।कांग्रेस द्वारा बनाये गए हॉस्पिटल में भाजपा के विधायक डॉक्टर नही ला पाये है।इसलिए आने वाली 14 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन स्थानीय जनता मन बना चुकी हैं। कांग्रेस को इस बार भारी मतों से जिताने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के डायनेस्टी गुरुकुल स्कूल विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से किया गया सम्मानित,बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को मिला सम्मान

इस अवसर पर वरिष्ट कांग्रेसी भुवन कापड़ी,महेश जोशी,प्रकाश तिवारी,सुखराम मौर्या ,जसविंदर सिंह पप्पू ,कुंवर सिंह खनका ,मेंहदी हसन,उम्मेद सिंह रौतेला,विरेंद्र टंडन,हरीश बोरा,मनमोहन सिंह सोहेल,भजन तलवार जी,अरविंद कुमार,सगीर अंसारी,ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर ,नगर अध्यक्ष रविश भटनागर ,नरेश राणा,देवेंद्र राणा ,लक्ष्मण राणा,दान सिंह राणा,श्याम कुमार राणा,गणेश मुंडेला,अंकित सिंह,दीपक चंद,पंकज मेहता,कुंवर सिंह खनका,पंकज टम्टा,रमेश रौतेला,राशिद अंसारी,सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *