राजकीय महाविद्यालय बनबसा के प्राध्यापक डॉ दिनेश कुमार गुप्ता व महेंद्र सिंह चौहान की संयुक्त पुस्तक सशक्त भारत @75 उपलब्धियां, नीतियां व सम्भावनाएं, इम्पावरिंग इंडिया @ 75ः अचीवमेन्ट्स, एम्स एण्ड अपरचुनिटीज, भारत @ 75ः उपलब्धियां व सम्भावनाएं व
डॉ0 दिनेश कुमार गुप्ता की पुस्तक ’’इंडिया @75: अचीवमेन्ट, एण्ड अपरचुनिटीज’’
का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विमोचन,सीएम ने दोनो प्राध्यापको की करी सराहना

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चम्पावत) – उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा ग्राम्य विकास मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दस दिवसीय सरस आजीविका मेला उद्घाटन के अवसर पर टनकपुर में पहुंचे मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी व काबिना मन्त्री श्रीमती रेखा आर्या ने डॉ0 दिनेश कुमार गुप्ता व डॉ0 महेन्द्र सिंह चौहान की संयुक्त पुस्तक ’’सशक्त भारत @75 उपलब्धियां, नीतियां व सम्भावनाएं, इम्पावरिंग इंडिया @ 75ः अचीवमेन्ट्स, एम्स एण्ड अपरचुनिटीज, भारत @ 75ः उपलब्धियां व सम्भावनाएं, तथा डॉ0 दिनेश कुमार गुप्ता की पुस्तक ’’इंडिया @75: अचीवमेन्ट, एण्ड अपरचुनिटीज’’ का विमोचन किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के वरिष्ट साहित्यकार डॉ राज सक्सेना की पुस्तक मृगमरीचिका का हुआ लोकार्पण, लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर खटीमा के कवियों की बही काव्य रसधार


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 आभा शर्मा विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राचार्य तथा प्राध्यापकों के इस कार्य को बहुत उत्कृष्ट कार्य से संबोधित किया। मुख्यमन्त्री धामी ने डॉ0 दिनेश कुमार गुप्ता व डॉ0 महेन्द्र सिंह चौहान को शुभकामनाएं व बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के उत्कृष्ट प्रयासों से उत्तराखण्ड राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि यह पुस्तकें अपने शीर्षक के अनुरूप युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होने के साथ ही एक सशक्त भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी।हम आपको बता दे कि बनबसा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दिनेश कुमार गुप्ता की पहले भी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Advertisement

विमोचन कार्य में विधायक प्रतिनिधि (मुख्यमन्त्री) दीपक रजवार, मुख्यमन्त्री कैम्प कार्यालय टनकपुर नोडल अधिकारी केदार बृजवाल,वरिष्ट बीजेपी नेता प्रेमसिंह रावत,पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष भानी चन्द, जीवन सिंह नेगी, भाजपा वरिष्ठ प्रदेश मन्त्री श्रीमती हेमा जोशी जी, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी जी, शंकर लाल वर्मा जी, नारायण भट्ट, अर्जुन सिंह, व बनबसा टनकपुर के अन्य गणमान्य लोग विमोचन कार्य में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के वरिष्ट साहित्यकार डॉ राज सक्सेना की पुस्तक मृगमरीचिका का हुआ लोकार्पण, लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर खटीमा के कवियों की बही काव्य रसधार
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *