भारत विकास परिषद् संस्था खटीमा की 2023-24 की नई कार्यकारणी का हुआ चुनाव,अध्यक्ष पद पर अमित सक्सेना तो महामंत्री पद पर भुवन उप्रेती निर्विरोध चुने गए,होली मिलन कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा (उधम सिंह नगर)- सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद खटीमा की वर्ष 2023- 24 की नई कार्यकारिणी को लेकर चुनाव प्रक्रिया सोमवार को विधिवत संपन्न हुई।मुख्य चुनाव अधिकारी आर.के.गुप्ता द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गयी,जिसमें वर्ष 2023-24 के लिए अध्यक्ष पद पर अमित सक्सेना,सचिव पद पर भुवन उप्रेती,कोषाध्यक्ष पद पर दीपक बत्रा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति का पंजीकरण होने के बाद हुआ पहली बैठक का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ सामाजिक क्षेत्र में संगठन ने निर्धन असहाय बच्चो को शिक्षा का लिया संकल्प

इस मौके पर भारत विकास परिषद् संस्था खटीमा द्वारा होली महोत्सव का भी आयोजन किया गया।इससे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आर.के.गुप्ता, प्रांतीय संरक्षक हरीश जोशी,शाखा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सचिव भुवन उप्रेती, कोषाध्यक्ष दीपक बत्रा, महिला संयोजिका सपना गुलाटी
की गरिमामयी उपस्थिति में भारतमाता व विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण, दीप प्रज्जवलन व वन्देमातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ ही अबीर गुलाल से हर्षोल्लास के साथ होली पर्व को मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार ने उत्तराखंड की साहित्यकार दया भट्ट "दया" को "राष्ट्र रत्न सम्मान-2025" से किया सम्मानित,सुप्रसिद्ध लेखिका दया को विभिन्न संगठनों ने दी बधाई
यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: पीएम अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक अभिभावक समिति का हुआ गठन, दीपा देवी बनी विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष,विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगो ने दी बधाई

कार्यक्रम में विशाल गोयल,हरीश शर्मा, नीरज वर्मा, हरप्रीत सिंह, मुकेश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, दलजीत खिण्डा, अनिल मित्तल, रबीश अग्रवाल, अमरनाथ गोयल आदि उपस्थित थे।

Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles