कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का खटीमा से हुआ आगाज,उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व मे राज्य आंदोलन की भूमि खटीमा से निकली यात्रा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
भुवन कापड़ी,खटीमा विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष,उत्तराखंड

खटीमा(उधम सिंह नगर)- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जहां पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। वही बात कांग्रेस की करी जाए तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पूरे देश भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है।उत्तराखंड में इस यात्रा का आगाज मंगलवार को राज्य आंदोलन की भूमि खटीमा से कांग्रेस द्वारा किया गया।खटीमा विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में खटीमा टनकपुर रोड अमाउं से कांग्रेस से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया।

इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने सभी धर्मो के सम्मान स्वरूप हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई की झांकी को भी अपनी इस यात्रा में शामिल किया।साथ यात्रा में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी के अलावा,कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह राना,आदेश चौहान,पूर्व सांसद महेंद्र पाल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर आदि लोगो के साथ सेकडो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

वही मीडिया से रूबरू होते हुए उपनेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने कहा की 15अगस्त 1947को महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो नारा दिया था। वही कांग्रेस भी उसी तिथि को लेकर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को आज से पूरे उत्तराखंड में निकाल रही है।जिसका आज खटीमा से आगाज हो चुका है यह यात्रा प्रदेश के हर जिले में कुल 75किलोमीटर की यात्रा करेगी।खटीमा में भी टनकपुर रोड से टोल प्लाजा सितारगंज रोड तक इस यात्रा का कांग्रेस द्वारा आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले में ऐसा भी गांव है जहां लोग रहते तो चम्पावत में ,वोट देते हैं अल्मोड़ा जिले में,आप भी जाने किस गांव के है वो मतदाता

यात्रा में कांग्रेस नेताओ द्वारा खटीमा शहीद स्मारक में पहुंच राज्य आंदोलन शहीदों को पुष्पांजलि भी अर्पित की है। वही भाजपा की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भुवन कापड़ी ने कहा कि जिस पार्टी के मुख्य संगठन ने 57 सालों तक अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज ना फहराया हो हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें तिरंगा फहराना पड़ा हो,उस पार्टी को आज समझ में आ गया की भारत वर्ष में तिरंगा के अलावा कुछ नही चल पाएगा।जबकि कांग्रेस पूरे देश में सभी धर्म संप्रदाय सभी वर्गो को एक सूत्र में बांधने हेतु भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को उत्तराखंड सहित पूरे देश में निकालने का काम कर रही है।ताकि देश एक सूत्र में जोड़ कर आगे ले जाने का कार्य किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा शारदा नहर में डूबी महिला की तलाश हेतु एसडीआरएफ व जल पुलिस ने चलाया सर्च अभियान,नहर में डूबी विवाहिता महिला बनबसा मीना बाजार अपने पिता के घर मुरादाबाद से थी आई

इस यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए वरिष्ट कांग्रेसी नेताओ के अलावा खटीमा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बॉबी राठौर,नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह,रमेश रौतेला,पंकज टम्टा,विनोद चंद,प्रवीन बिष्ट”पिंटू”पंकज मेहता,इसाक अहमद,नासिर खान,राशिद अंसारी,अरविंद कुमार,कुंवर सिंह खनका,कमल असवाल,राजेश ठकुराठी,कैलाश चंद,दान सिंह राना,राजू सोनकर,सोनी राणा,कल्पना कन्याल,कविता कापड़ी,लीला चंद,उषा सक्सेना,लक्ष्मी देवी, बीना राणा,सुनील चंद,नवीन जोशी,किशन चंद,जीतू चंद,सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles