उत्तराखण्ड में रेल परियोजनाओं को गति देने की सीएम पुष्कर धामी ने की कवायद शुरू,सीएम ने रेल विकास निगम के अधिकारियों की मुलाकात,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- प्रदेश की प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेल विकास निगम के अधिकारियों ने मुलाकात की, इस दौरान रेल विकास निगम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों की जानकारी दी तथा उन्हें परियोजना के कार्यो के निरीक्षण हेतु आमंत्रित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  चकरपुर: सावन के पहले सोमवार को प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर शिवालय में जलाभिषेक की धूम,कावंडियों सहित दूर दूर से पहुंचे भक्तो ने किया शिव पूजन व जलाभिषेक,भोले नाथ के जयकारों से गूंजा शिवालय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, चार धाम रेल परियोजना तथा टनकपुर-बागेश्वर वार्डगेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल विकास निगम के अधिकारियों से प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महत्वपूर्ण रेल परियोजना को पूर्ण करने में राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा आया सामने, मैक्स जीप अनियंत्रित हो नदी में गिरी,हादसे में आठ लोगो की मौत की सूचना,तीन अन्य घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं के संबंध में उन्होंने रेल मंत्री से भी वार्ता कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने का अनुरोध किया है। रेल विकास निगम के ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री हिमांशु बडोनी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोरोना के कारण कार्य प्रगति में कुछ कमी रही, अब कार्य में तेजी लाई गई है। अब तक 10 किलोमीटर सुरंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बजा फाइनल डंका,प्रत्यासी चुनाव चिन्ह मिलने के उपरांत दिखे उत्साह से लबरेज

इस अवसर पर परियोजना के भूगर्भ वैज्ञानिक विजय डंगवाल, उप महाप्रबंधक भूपिन्दर सिंह, अनिल गुसांई आदि उपस्थित रहे।

Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles