हल्द्वानी वन प्रभाग की नंधौर वन रेंज में अभिनव जागरूकता कार्यक्रम ‘‘गरूड अभियान‘‘ की गई शुरूआत,प्रभावी जनसहभागिता तथा जन समन्वय एवं सम्पर्क रहेगा गरूड अभियान का लक्ष्य

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी(उत्तराखंड)- हल्द्वानी वन प्रभाग की नंधौर रेंज में बाबूलाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी एवं ममता चंद, उपप्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी के निर्देशन में सुनील शर्मा, वनक्षेत्राधिकारी, नंधौर रेंज, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी द्वारा रेंज परिसर स्थित स्वागत कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में गरूड अभियान की शुरूआत की गयी।

Advertisement
Advertisement

वनक्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा, नंधौर रेंज द्वारा बताया गया कि गरूड अभियान के तहत बेहतर एवं प्रभावी जनसहभागिता तथा जन समन्वय एवं सम्पर्क स्थापित करने हेतु स्थानीय जनसमुदाय/नेचर गाइडो/स्वंय सहायता समूहो/विधार्थीयो इत्यादि को विभिन्न सतत वन प्रबन्धन संबंधी मुद्दो जैसे- मानव वन्यजीव संघर्ष, वनाग्नि के मानवीय एवं प्राकृृतिक कारण, पर्यावरणीय एवं सामाजिक प्रभाव व रोकथाम, सतत ईको टूरिज्म, प्लास्टिक मुक्त वनक्षेत्र, प्लास्टिक के पर्यावरण पर प्रभाव तथा विभिन्न वन अधिनियमों की सामान्य जानकारी के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Advertisement

गरूड अभियान में वन अपराधों पर और अधिक नियत्रण एवं रोकथाम हेतु बेहतर सूचना तंत्र का विकास एवं नवीन तकनीकी उपकरणों के उपयोग के संबंध में फील्ड कार्मिको को जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। विभिन्न विधालयों में विधार्थीयों को वनाग्नि के विषय पर जागरूक करने हेतू निबन्ध/चित्रकला/स्लोगन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। वनक्षेत्राधिकारी द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि गरूड अभियान के तहत बेहतर एवं प्रभावी जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये रेंज स्तर पर ‘‘गरूड‘‘(Garuda) नाम से व्हाटसप ग्रुप संचालित किया गया है जिसमें स्थानीय क्षेत्रवासी/जनप्रतिनिधि/विधार्थी/स्वंय सहायता समूह/प्रकृति प्रेमी इत्यादि सम्मलित होकर सतत वन प्रबन्धन से सम्बन्धित अपने विचारो, अनुभवों, जानकारी, एवं सुझावों, इत्यादि का आदान-प्रदान कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के डायनेस्टी गुरुकुल स्कूल विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से किया गया सम्मानित,बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम में उपस्थित हरेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया द्वारा नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के अनुपालन के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही एस0एस0बी0 सितारगंज के निरीक्षक, जोशी जी द्वारा भी वन एवं पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार साझा किये गये। कार्यक्रम में उपस्थित नन्दन सिंह बोरा, ग्राम प्रधान आम खेड़ा, नेचर गाईड रक्षित चौंसाली एवं दीपक चौंसाली, आनन्द सिहं, विनोद चौसाली द्वारा भी ईको टूरिज्म एवं वन्यजीव संरक्षण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पनीराम, उपराजिक, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सुरेश सिह मेहरा, प्रकाश राणा, ज्योति, ललिता आर्या, कविता आर्या, कुॅवर सिंह गौनिया, वन रक्षक, मुकेश परगांई, व अन्य नेचर गाईड एवं महाशीर स्वंय सहायता समूह की सदस्यगण इत्यादि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *